Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS बेगूसराय के लोग क्या करे सरकारी सुविधा भी नहीं मिलता है।

 बेगूसराय के विभिन्न प्रखंडों में वर्षा के जलजमाव के कारण फसल बहुत पीछे बोआई किया गया।


बेगूसराय से प्रभात कुमार की रिपोर्ट


वही बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के कादराबाद, रुदौली, अरबा, मजोसडीह जैसे प्रखंड के विभिन्न पंचायत के दर्जनों गांव के सैकड़ों एकड़ भूमि में लगे फसल सही नहीं अंकुरित हुआ है। पिछले वर्ष मई-जून में हुए वर्षा के कारण फसल डूब कर बर्बाद हो गयी था। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। इस कारण कर्ज लेकर खेती करने वाले अधिकांश किसान बदहाल हो गये थे। प्रखंड क्षेत्र में हुई भारी वर्षा ने किसानों को बर्बाद कर दिया था। वर्षा से खेतों में जलजमाव के कारण मक्का, जनेर, ईख, ढैंचा के अलावा सब्जी की फसलें नष्ट हो गयी हो गया था। किसान पवन यादव ने कहा कि हमलोग खेती में बर्बाद हो गए थे। पिछले कुछ दिन पहले भारी वारिश के कारण पूरा फसल डूब गया अभी आलू का बुआई किए तो उसमें आलू है ही नहीं। गेंहू का भी वही हाल हैं। हमलोग क्या करे सरकारी सुविधा भी नहीं मिलता है। 



सैकड़ों किसानों ने बताया कि वर्षा व नदी से निकले  पानी के कारण खेतों में दो से तीन फीट गहरा जलजमाव था जिसके कारण खेती काफी पीछे बुआई हुआ। अब इस बार देखते हैं क्या होता है।वहीं सरकारी स्तर से किसी भी तरह की सहायता नहीं मिलने से किसानों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। 


किसान बताया कि बोआई के समय खाध का काफी किल्लत था। कर्ज लेकर खेती किए हैं देखते हैं इसबार किया उपज होगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.