Type Here to Get Search Results !

रिपोर्ट रामाधार सहनी बेगूसराय BREAKING NEWS बेगूसराय में हाहाकार क्यों? जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन किसानों को जवाब दें, खाद की खुलेआम हो रही कालाबाजारी पर क्यों नहीं लगाम जिला प्रशासन जवाब दे।

 बिहार राज्य किसान सभा 

 खाद की खुलेआम हो रही कालाबाजारी पर क्यों नहीं लगाम  जिला प्रशासन जवाब दे


        

 23 जनवरी से 29 जनवरी 2022 के बीच 125744 बैग यूरिया खाद बेगूसराय को मिला, फिर भी खाद के लिए बेगूसराय में हाहाकार क्यों? जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन किसानों को जवाब दें, खाद की खुलेआम हो रही कालाबाजारी पर क्यों नहीं लगाम  जिला प्रशासन जवाब दे?


 बेगूसराय जिला को 23से29जनवरी2022 तक आवंटित यूरिया खाद की जानकारी देते हुए बिहार राज्य किसान सभा के महासचिव अशोक प्रसाद सिंह तथा जिला सचिव अरविंद सिंह ने कहा की खगड़िया रैक पॉइंट पर 23 जनवरी को इफ्को का 18836 बैग, 24 जनवरी को चंबल कंपनी का उत्तम यूरिया खाद 24900 बैग, 25 जनवरी को आईपीएल का युरिया खाद 9050 बैग तथा 29 जनवरी को आईपीएल का 15555 बैग यूरिया खाद बेगूसराय को मिला, साथ ही तिलरथ रैक प्वाइंट से 27 जनवरी को इफ्को का यूरिया खाद 57402 बैग मिला, परंतु खाद माफिया और प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है, सारे सबूत रहने के बावजूद प्रशासन आंख मूंदकर कालाबाजारी को बढ़ावा दे रही है, कालाबाजारी का विरोध करने वालों को खाद माफिया धमकी दे रहा है, किसानों का खेती चौपट हो रही है और महंगे दाम पर खाद खरीदने को किसान लाचार है, खाद के अभाव में किसानों का फसल बर्बाद हो रहा है और बेगूसराय का खाद ऊंचे दाम पर जिले से बाहर बेचा जा रहा है, जिसे किसान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे, 31 जनवरी को किसान संघर्ष करेंगे, इसके लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे, 

            भवदीय 

          अरविंद सिंह 

           जिला सचिव

     बिहार राज्य किसान सभा






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.