Type Here to Get Search Results !

सरिसब-पाही के विक्की को मिला प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड मधुबनी

 सरिसब-पाही के विक्की को मिला प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड मधुबनी



पंडौल प्रखंड के सरिसब-पाही गाॅव के  अयाची नगर युवा संगठन के संस्थापक विक्की मंडल को लाजपत भवन  दिल्ली में "प्राइड ऑफ़ इंडिया अवॉर्ड "से सम्मानित किया गया।पुरवर अचीवर्स फाउंडेशन  के  द्वारा लाजपत भवन  दिल्ली में राष्ट्र स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था।जिसमें देश भर से अलग अलग क्षेत्रों में अलग अलग कार्यों में  कार्यरत हर आयु वर्ग से  अवॉर्डी का चयन किया गया था। इसका आयोजन 28 फ़रवरी 2021 को दिल्ली के लाजपत भवन ऑडिटोरियम में किया गया। समाजसेवी विक्की मंडल का चयन प्राइड ऑफ इंडिया अवॉर्ड के लिए हुआ था।

बता दे की विक्की मंडल सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। पर्यावरण,  सामाजिक जागरूकता, शिक्षा क्षेत्र आदि में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

विक्की ने  अबतक कई बार रक्तदान भी किया है एवं अधिक से अधिक लोगों को जागरूक भी कर रहे है विक्की को वर्ष 2019 में  प्रेरणा दूत पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है।साथ ही कोरोना काल मे  नियमित रूप से मास्क,साबुन सेनेटाइजर, पुलिस कर्मियों और अन्य जरूरतमंद के बीच फेसशील्ड एवं अन्य समाग्रियो की वितरण के साथ जनजागृति का कार्य अपने संगठन के माध्यम से जोर-शोर से किया है।


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , बीजेपी  दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजन तिवारी जी, बॉलीवुड अभिनेता 

 कुनाल सिंह राजपूत,  विजेंद्र यादव जी ( डिप्टि चैयरमैन उत्तर दिल्ली नगर निगम ) ,  बॉलीवुड गायक & डायरेक्टर श्री आशू पंजाबी जी, श्री अरविंद अरोरा( look alike Amitabh bachhan)  श्री तरुण लेखी ( वरिष्ठ समाजसेवी) , आदि गणमान्य लोग मौजूद थें। अवॉर्ड प्राप्त करते समय संगठन के सदस्य विजय मंडल भी साथ थे ।

सम्मानित होने पर कई शुभचिंतक,टीम सदस्य  ने शुभकामना और आशीष प्रदान की  ।

मौके पर विक्की ने कहा यह सम्मान मैं अपने अयाची नगर युवा संगठन  के सभी सदस्यों साथ साझा करना चाहता हूं। क्योंकि ये सब उनके कारण ही संभव हो पाया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.