Type Here to Get Search Results !

हर वर्ष विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा सीएम नीतीश का जन्मदिन - ईश्वर मंडल जदयू नेता ईश्वर मंडल ने गरीब गुरबों के बीच केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन

 हर वर्ष विकास दिवस के रूप में मनाया जाएगा सीएम नीतीश का जन्मदिन - ईश्वर मंडल जदयू नेता ईश्वर मंडल ने गरीब गुरबों के बीच केक काटकर मनाया सीएम का जन्मदिन



संवाददाता। सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर जदयू नेताओं ने विकास दिवस के रूप में स्थानीय स्तरों पर भी हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। जदयू के वरिष्ठ नेता ईश्वर मंडल ने वार्ड 07 स्थित केक काटकर बच्चों व गरीब गुरबों के बीच जन्मदिन मनाकर सीएम के दीर्घायु की कामना किया। जदयू नेता श्री मंडल ने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मना रही है। यह कार्यकर्ताओं के लिए सौभाग्य की बात है कि विकसित बिहार में प्रवेश के बाद इस दिवस की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जन-जन के नेता हैं। उन्होंने न्याय के साथ बिहार के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र का विकास किया है। विकास के मामले में अब बिहार दूसरे प्रांतों को राह दिखा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सही मायने में एक विकास पुरुष हैं। उनके कार्यकाल में बिहार में विकास की नई गाथा लिखी गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता कर्मठ हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी ओर भी मजबूत व  सशक्त होगी। बिहार का विकास सही मायनों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.