Type Here to Get Search Results !

प्रखंड कार्यालय में इन दिनों जहां कर्मियों का घोर अभाव है, वहीं कई विभाग अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से प्रभार में चल रहे है।

 प्रभार में चल रहा प्रखण्ड।



केसरिया/पू०च०

प्रखंड कार्यालय में इन दिनों जहां कर्मियों का घोर अभाव है, वहीं कई विभाग अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से प्रभार में चल रहे है। जबकि कुछ पद बिल्कुल रिक्त पड़े हैं। इसके कारण कार्यालय के बहुत से कार्य ससमय नहीं हो पाते है। कुछ कार्यो के लिए तो लोगों को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रधान लिपिक का एक पद है, जो प्रभार में चल रहा है। इसके कारण प्रखंड में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाएं धीमी गति से निष्पादित हो रही है। वहीं सहायक के 6 पद हैं, जिसमें दो ही कार्यरत हैं। इसके कारण आम जनता को एक ही कार्य के लिए बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। प्रखंड कार्यालय में कल्याण पदाधिकारी का एक पद है, जो रिक्त है। प्रखंड पंचायत पदाधिकारी का एक पद है, जो प्रभार में चलता है। कल्याण पदाधिकारी के नहीं होने के कारण सामाजिक न्याय परिषद के अंतर्गत आने वाली सारी योजनाओं का कार्य प्रखंड विकास पदाधिकारी को करना पड़ता है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का पद एक है, जो प्रभार में चल रहा है। वहीं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी का भी पद रिक्त है, जो प्रभार में चलता है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी का प्रखंड में एक पद है, जो रिक्त है। वही पंचायतीराज पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला प्रचार पदाधिकारी, का पद प्रभार मे चल रहा है,वही प्रखंड के 17 ग्राम पंचायत मे मात्र 6 पंचायत सचिव के सहारे कार्य हो रहा है वही अंचल की बात करे तो सीआई का पद प्रभार मे चल रहा है, 18 हल्का कर्मचारी मे मात्र चार कर्मचारी है,जबकी लिपिक की बात करे तो सात में मात्र तीन है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.