Type Here to Get Search Results !

कोटवा में अपराधियों ने 24 घंटे के अंदर दिया दो लूट की घटना को अंजाम

 कोटवा में अपराधियों ने 24 घंटे के अंदर दिया दो लूट की घटना को अंजाम



कोटवा: (पूर्वी चंपारण ) कोटवा में इन दिनों अपराधियों का हौसला बुलंद है। 24 घंटे के अंदर बेखौफ अपराधियों ने दो लूट की घटना को अंजाम दिया है। चिउटहां में एक फाइनेंस कर्मी से मोबाईल व 30 हजार रुपये की लूट लिया। फाइनेंस कर्मी बेतिया जिले के नौतन थाना निवासी बताया गया है। वहीं कोटवा ओवरब्रिज के समीप 

कार सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर रिटायर्ड शिक्षक से 62 हजार रुपये की  की लूट की घटना को अंजाम दिया है।  रिटायर्ड शिक्षक कोटवा थाना के बंगरा  निवासी रामनाथ पाण्डेय बताए गए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इलाहाबाद बैंक से 62 हजार रुपये  निकाल कोटवा चौक पंहुचे जहां कार सवार अपराधियों ने बंगरा जाने की बात कह गाड़ी में बिठाया एवं उनका मुंह बांध हथियार सीने पर सटा 62 हजार रुपया एटीएम व मोबाइल लूट मोतिहारी के तरफ भाग गए। इस बाबत थानाध्यक्ष श्रीराम राम ने बताया कि आवेदन मिला है जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.