विक्की मंडल एवं राज मिथिलेश सम्मानित
मधुबनी
पंडौल प्रखंड के सरिसब-पाही के विक्की मंडल और राज मिथिलेश को मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के द्वारा चेतना समिति हॉल पटना में आयोजित सम्मान समारोह में संस्था के संस्थापक पंडित अजय नाथ शास्त्री के द्वारा मेडल,सर्टिफिकेट और मोमेंटो प्रदान कर कुशल मार्गदर्शक सम्मान से सम्मानित किया । मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान निशुल्क अभियान है जिसके तहत बिना किसी शुल्क के तीन महीने तक मिथिलाक्षर सिखाया जाता है । यह सम्मान इन्हें पहले खुद तीन महीने सीखने के उपरांत अभियान से जुड़कर सैकड़ों को बिना किसी शुल्क के मिथिलाक्षर सीखाने कारण इन्हें प्रदान किया गया । मौके पर विक्की मंडल ने कहा मिथिला और मिथिलाक्षर का अस्तित्व सदियों से रहता आया है । मिथिलांचल के हर एक ब्यक्ति को इस अभियान से जुड़कर मिथिलाक्षर सीखना चाहिए ।

