Type Here to Get Search Results !

वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता हिमांशु कुमार। हर पंचायत में शिविर लगाकर बनेगा आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड

 हर पंचायत में शिविर लगाकर बनेगा आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड

वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता हिमांशु कुमार

चेरियाबरियारपुर(बेगूसराय)  प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत गोल्डेन कार्ड बनवाने के लिए प्रखंड कार्यालय में समन्वय समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने की। बैठक में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले गोल्डेन कार्ड निर्माण शिविर पर चर्चा की गई। 17 फरवरी से तीन मार्च तक प्रखंड के 21293 लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाएगा। बीडीओ ने योजना के सफल संचालन के लिए कार्यपालक सहायकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।



जिले से प्राप्त लक्ष्य के अनुसार, मंझौल- पंचायत एक में 5302, पवड़ा पंचायत में 1158, शाहपुर में 1219, सकरबासा 804, बसही में 1687, चेरिया बरियारपुर में 1051, खाजहांपुर 2790, श्रीपुर में 2214, विक्रमपुर 1347, गोपालपुर में 1930, कुंभी में 1117, मंझौल- तीन में 674 परिवारों के लिए गोल्डेन कार्ड बनाया जाएगा। बीडीओ ने बताया चिन्हित परिवार के सदस्य निर्धारित शिविर में राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के साथ पहुंचकर निश्शुल्क गोल्डेन कार्ड बनवा सकते हैं। उक्त कार्ड के माध्यम से प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का इलाज बड़े अस्पतालों में करा सकते हैं। बैठक में पीएचसी प्रभारी डॉ. पृथ्वीराज, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सत्यदर्शी कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका आनंद प्रकाश, पीरामल के बीटीओ दीपक मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ्य प्रबंधक रानी कुमारी, प्रखंड के एमएलई शुभांकर झा, मो. मुफ्ती सरफराज अहमद आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.