Type Here to Get Search Results !

पैक्स चुनाव 2021 की प्रशिक्षण समाप्त

 पैक्स चुनाव 2021 की प्रशिक्षण  समाप्त



समसतीपुर ::-जिला प्रशासन समस्तीपुर की ओर से नगर भवन में मुख्य मास्टर प्रशिक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पैक्स चुनाव 2021 के लिए  प्रथम पाली में गश्ती दल सह मतपेटिका संग्रहण दंडाधिकारी एवं द्वितीय पाली में मतगणना सहायक व मतगणना पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया। 


इस अवसर पर सभी कार्मिकों को द्वितीय नियुक्ति पत्र भी हस्तगत कराया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक सतीश कुमार यादव,अनुपम कुमार सिन्हा एवं तनवीर आलम ने प्रशिक्षणचर्या को आगे बढ़ाया।

मुख्य प्रशिक्षक ने कहा कि दंडाधिकारी को 14 तारीख को सामग्री प्राप्त करना है एवं रात्रि में पीठासीन पदाधिकारी को मतदान केंद्र पर हस्तगत कराना है एवं मतदान के दिन उनकी पैनी दृष्टि मतदान केंद्र के सभी गतिविधियों पर रहनी है ताकि किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि न हो ।


वही द्वितीय पाली में मतगणना सहायक एवं मतगणना पर्यवेक्षक को अपने आवंटित प्रखंड में योगदान करने के पश्चात निर्वाचन पदाधिकारी  के निर्देश के आलोक में पदवार कोटि वार एवं महिला और पुरुष का चयन विधि मान्य  मतों के आधार पर करना है। इसके लिए कुल पांच प्रकार के मतपत्रों से एक अध्यक्ष एवं 11 प्रबंध कारिणी समिति सदस्य का चयन विधि मान्य तरीके से करना है। सर्वाधिक विधि मान्य मत प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को निर्वाची पदाधिकारी निर्वाचन प्रमाण पत्र सुपुर्द करेंगे। आज प्रशिक्षण के मौके पर निर्वाची पदाधिकारी समस्तीपुर, कल्याणपुर ,विद्यापति नगर ,उजियारपुर ,पटोरी आदि ने आवश्यक सहयोग किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.