Type Here to Get Search Results !

गैर सरकारी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए इको एंजाइम बनाने तथा उसके उपयोग के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षिण कार्यक्रम आयोजित किया गया

 गैर सरकारी संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए इको एंजाइम बनाने तथा उसके उपयोग के प्रति जागरूकता एवं प्रशिक्षिण कार्यक्रम आयोजित किया गया


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता वैशाली

वैशाली::- हितकारी फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए बिहार के वैशाली जिला के हाजीपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हाजीपुर स्थित रिवर इंग्लिश एकेडमी के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मौके पर संस्था के संस्थापक एवं महासचिव अजीत कुमार एवं सहयोगी सदस्य चंदन मिश्रा तथा शशि चौधरी मौजूद थे। हितकारी फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए इको एंजाइम बनाने तथा उसके उपयोग के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया गया। फाउंडेशन के महासचिव अजीत कुमार ने वहां आए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करते हुए इको एंजाइम से आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ने तथा इको एंजाइम से आमदनी प्राप्त करने का तरीका भी बताया। इससे लोगों को बड़े पैमाने पर को रोजगार भी मिलेगा और अपने आप को पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान कर सकते हैं। इको एंजाइम बनाने का तरीका बताते हुए अजीत कुमार ने बताया कि अपने घरों से निकलने वाले जैविक कचरा (जैसे फल तथा सब्जी के छिलके) पानी तथा गुड़ से यह का घोल तैयार कर सकते हैं। यह एक तरह का घोल होता है जिसे बनाने के लिए पानी, जैविक संसाधन तथा गुड़ को 10:3:1 में मिलाने से बनता है। इसे बनाने में कुल 90 दिनों का समय लगता है। इसके बाद इसे हम कई तरीके से उपयोग में ला सकते हैं जो निम्नलिखित है -   -जैविक खेती में, प्रदूषण कम करने के लिए, कई घरेलू उपयोग में, कचरा प्रबंधन में, गंदे नाले तथा बंद नालों को खोलने के लिए, एंटीबैक्टीरियल तथा एंटीवायरल इत्यादि। इको एंजाइम 100% जैविक ,प्राकृतिक तथा पर्यावरण हितैषी होता है। इस प्रकार वहां आए लोगों को इको एंजाइम बनाने का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दिया गया और विभिन्न उपयोगों के प्रति जागरूक किया गया। वहां आए लोगों ने हितकारी फाउंडेशन के मानवीय एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। वहां पर चंदन मिश्रा, शशि चौधरी, सुधांशु शेखर, विकास कुमार, सुमन संगम, जयप्रकाश, मुन्ना कुमार आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.