Type Here to Get Search Results !

सामान्य भण्डार डिपो कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक अशोक माहेश्वरी द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का किया गया शुभारम्भ

 सामान्य भण्डार डिपो कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक  अशोक माहेश्वरी द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का  किया गया शुभारम्भ 


 *समस्तीपुर* :  सामान्य भण्डार डिपो कार्यालय परिसर में मंडल रेल प्रबंधक श्री अशोक माहेश्वरी द्वारा विक्रेता विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ  किया गया। समस्तीपुर मंडल के भण्डार विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक महोदय  ने कहा कि इस आयोजन से रेलवे में आपूर्ति की जाने वाली विभिन्न स्पेयर पार्ट्स की जानकारी  आपूर्तिकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाय, जिससे स्थानीय स्तर  पर इनके उत्पादन हेतु उन्हें प्रोत्साहित व प्रेरित किया जा सके ।  प्रदर्शनी में मुख्यत: संकेत व दूरसंचार विभाग, यांत्रिक विभाग, कर्षण वितरण विद्युत् विभाग आदि द्वारा प्रयोग किये जाने वाले विभिन्न स्पेयर पार्ट्स/सामग्री/उपकरणों को प्रदर्शित किया गया | विक्रेता विकास प्रदर्शनी के शुभारम्भ  के अवसर पर अपर मंडल रेल  प्रबंधक श्री जे के सिंह, वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक श्री ए एस राणा, वरीय मंडल इंजीनियर  आर एन झा अन्य शाखाधिकारी  उपस्थित थे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.