बेतिया के एक मासूम लड़के को, गोरखपुर के एक अस्पताल में, एक्सपायरी टीका लगाने से तबीयत बिगड़ी।
बेतिया/पश्चिम चम्पारण :- बेतिया शहर के रहने वाले अंशुमान आशीष अपने जुड़वां बच्चे को इलाज कराने के लिए गोरखपुर के बेतिया डीह क्षेत्र के एक अस्पताल में तीन महीने के बच्चे के इलाज कराने के लिए गए थे, जहां अस्पताल के डॉक्टर ने उनके तीन माह के बच्चे को एक्सपायर टीका लगा दिया,यह टीका जो तीन महीना के बाद बच्चे को टीका दी जाती है, एक्सपायरी टीका देने के कारण बच्चे की तबीयत बिगड़ गई, तब जाकर वह अपने बच्चे को लेकर बेतिया के अस्पताल में 3 माह के मासूम बच्चे का इलाज कराया ,जिसकी स्थिति अब सुधरी हुई बताई जा रही है, इस घटना को लेकर ,बेतिया निवासी, अंशुमान आशीष ने अपने बच्चे के इलाज के क्रम में एक्सपायरी टीका का इस्तेमाल करने की वजह कर तबीयत बिगड़ जाने की स्थिति की शिकायत , वहां के स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को लिखित तौर पर की है, और मांग की है कि एक्सपायरी टीका लगाने वाले वाहन के हॉस्पिटल के डॉक्टर के विरोध में उनके ऊपर कारवाई की जाए, ताकि आने वाले दिनों में इस अस्पताल के डॉक्टर किसी अन्य लोगों के साथ इस तरह की घटना नहीं करें, घटना को लेकर संबंधित डॉक्टर ने इस आरोप की खंडन किया है, और कहा है कि बच्चे को एक्सपायरी टीका नहीं दिया गया था, इसके विरोध में, बच्चे के पिता ने सीएमओ के पास आवेदन देकर अस्पताल के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, इस पर वहां के सीएमओ ने आवेदन कर्ता को यह विश्वास दिलाया है कि जांच उपरांत,अगर सही पाई गई तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।।

