Type Here to Get Search Results !

महेशवाड़ा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण कई कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित

 महेशवाड़ा पंचायत में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया निरीक्षण कई कर्मचारी पाए गए अनुपस्थित



- गोविन्द कुमार


नावकोठी (बेगूसराय) :- 

कर्मचारी के अनुपस्थित होने या फिर सही समय पर कार्यालय ना आने की बात तो आपने सुनी ही होगी ।  प्रखण्ड में ही नही है कई सामने आयी है।  जिसको लेकर शनिवार को नावकोठी  प्रखंड क्षेत्र के महेश्वारा पंचायत का निरीक्षण किया गया । यह निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी नावकोठी के द्वारा किया गया । जिसमें पंचायत कार्यालय,नलजल योजना एवम इंदिरा आवास आदि का भी निरीक्षण किया गया । जिसमें की कई कर्मचारी उपस्थित नजर आए वही  कई कर्मचारी अनुपस्थित भी पाये गये । प्रखण्ड विकास पदाधिकारी निरंजन कुमार ने कहा कि अनुपस्थित  कर्मचारी में पंचायत रोजगार सेवक अजय कुमार सरोज,  सोनामनी देवी विकास मित्र और दिलीप कुमार  हैं।  वही उन्होंने कहा कि किसान सलाहकार भी अनुपस्थित थे और महेश्वारा का पंचायत कार्यालय  भी बंद पाया गया । इसके संदर्भ में अनुपस्थित कर्मचारी से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सभी कर्मचारी को अपने-अपने निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचे और जनहित के लिए इमानदारी  से काम करे अन्यथा उनपर करवायी भी की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.