Type Here to Get Search Results !

थानाध्यक्ष के वेहतर पुलिसिंग के चलते अपराधियों, फरार वारंटियों व शराब तस्करों के बीच हड़कम्प

 बिस्फी थानाध्यक्ष के वेहतर पुलिसिंग के चलते अपराधियों, फरार वारंटियों व शराब तस्करों के बीच हड़कम्प


 मधुबनी

बिस्फी के थानाध्यक्ष संजय कुमार के शख्त पुलिस तेवर से बिस्फी इलाके में पनप रहे शराब तस्करों और अपराधियों के बीच हड़कम्प से मच गया है ।शराब तस्करों को धर पकड़ अभियान के तहत कोई न कोई दिन शराब के साथ शराब कारोबारियों को गिरफ्तारी कर जेल भेजा जा रहा है तो दूसरी ओर फरार वारंटियों के गरफ्तारी अभियान के कारण वारंटी लोग खुद कोर्ट में सरेंडर कर रहे है ।बीते दिनों बिस्फी पुलिस ने सदुल्लह पुर पंचायत के पूर्व मुखिया अविनाश पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दी हो ।बिदित हो कि पूर्व मुखिया श्री पासवान गबन के एक मामले में बर्षो से फरार चल रहे थे ।इसी क्रम में थानाध्यक्ष ने बताया कि भौजपंडोल पंचायत के कारी मण्डल हत्या कांड के आरोपी अजय कुमार को भी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.