Type Here to Get Search Results !

मक्का लदा ट्रक असंतुलित होकर पलटी, उप चालक हुआ गंभीर जख्मी, पीएचसी में इलाजरत

 मक्का लदा ट्रक असंतुलित होकर पलटी, उप चालक हुआ गंभीर जख्मी, पीएचसी में इलाजरत


 वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी


समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत कल्याणपुर थाना क्षेत्र के दरभंगा - समस्तीपुर मुख्य पथ एस एच 50 के गोपालपुर मोड़ के समीप हमेशा की तरह एक ट्रक संख्या BR1GA 1017 पलट गई। बताया जा रहा है कि उक्त ट्रक में मक्का लदा हुआ था। ट्रक असंतुलित होकर शनिवार देर रात पलट गई। ट्रक पलटने से ट्रक का उप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसकी चिकित्सा पीएचसी कल्याणपुर में की जा रही है। जख्मी का पहचान हरेंद्र राय के 52 वर्षीय पुत्र बासकित राय के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार ट्रक सहरसा से हाजीपुर मक्का लेकर जा रही थी। फिलहाल मौके पर पुलिस बल पहुंच चुकी है अग्रसर करवाई जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

आपको बता दें कि उक्त दरभंगा-समस्तीपुर एस एच 50 पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर मोड़ से लेकर रामपुरा मोड़ तक कुल 5 तीव्र मोड़ है जहां कि आए दिन कोई न कोई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होती ही रहती है। फिर भी अभी तक इसमें ना हीं वाहन चालकों में कोई बदलाव आया है और ना हीं  प्रशासन के द्वारा कोई वैकल्पिक प्रबंध किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.