Type Here to Get Search Results !

महाराजा कामेश्वर सिंह पुस्तकालय एवं शोध संस्थान तथा केन्द्रीय पुस्तकालय की दुर्दशा पर बिफरे कुलपति

महाराजा कामेश्वर सिंह पुस्तकालय एवं शोध संस्थान तथा केन्द्रीय पुस्तकालय की दुर्दशा पर बिफरे कुलपति





दरभंगा::- कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने महाराजा कामेश्वर सिंह पुस्तकालय एवं शोध संस्थान तथा केन्द्रीय पुस्तकालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कई गड़बड़ियां पाई गई। पांडुलिपियों/ पुस्तकों का रखरखाव, साफ - सफाई को देखने से लगता है कि ये संस्थाएं गैर - कार्यशील स्थिति में हैं। अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक किन्ही ने अपने कार्य  जिम्मेदारी पूर्वक  निर्वहन नहीं किया हैं। भवनों की जर्जर स्थिति / फूटे शीशे, जंग लगे तार की खिड़कियां, दीवारों पर छत से शीलन, चारों ओर पसरे गंदगी, आदि को देख ऐसा लग रहा था कि वर्षों से कई कमरे खुले ही नहीं हैं। कुलपति ने पुस्तकालय के बरीयतम सहायक से कई मौलिक जानकारियां जानना चाहा परन्तु एक भी जानकारी देने में कोई सक्षम नहीं हो सके। मौके पर ही उन्होंने प्रभारी केन्द्रीय पुस्तकालय एवं निदेशक पुस्तकालय विज्ञान एवं  पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान को तत्काल विरमित करने का निर्देश दिया साथ ही सभी कर्मचारियों का पन्द्रह दिनों का‌ वेतन काटने का मौके पर ही  ‌निर्देश दिया। दोनों अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि छतों, खिड़कियों आदि के मरम्मति का प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करें। निरीक्षण में कुलपति महोदय के साथ प्रतिकुलपति प्रो डौली सिन्हा, अध्यक्ष छात्र कल्याण डा अशोक कुमार झा। कुलानुशासक प्रो अजय नाथ झा, संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो रतन कुमार चौधरी, कनीय अभियंता द्वय एस एम एच इकवाल एवं श्री केशव कुमार, कुलपति के निजी सचिव डॉ के एन श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय मीडिया सेल के श्री मनीष राज उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.