Type Here to Get Search Results !

आखिर नावकोठी ब्लॉक परिसर में कियु बन्द है ,आधार सेंटर जाने इसकी वजह*

 *आखिर नावकोठी ब्लॉक परिसर में कियु बन्द है ,आधार सेंटर जाने इसकी वजह*     



 नावकोठी(बेगुसराय):- वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ गोविन्द कुमार की रिपोर्ट

  प्रखण्ड क्षेत्र के स्थानीय ब्लॉक परिसर में आधार सेंटर बन्द होने के कारण प्रखण्ड के लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पर रह है । बताते चले कि कई दिनों से आधार सेंटर पर ताला जड़ा हुआ है ,वही राशन कार्ड बनवाने को लेकर कई लोगो को आधार कार्ड सही करवाने की नौबत आ गया है । जिसको लेकर लोग आधार कार्ड सेंटर पर खुलने का इंतज़ार को लेकर लौट जाते हैं , ये सिलसिला करीब 10 दिनों से चल रहा है । *आपको लगता होगा कि आखिर आधार सेंटर बन्द कियु है* :- हम बताते चले कि आधार सेंटर बन्द होने का तकनीकी कारण सामने आया । जब आधार सेंटर के संचालक व उनके स्टाफ अमरेश कुमार से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि सिस्टम रजिस्टर होने के बाद भी अपलोड नही हो रहा है । जिसके वजह से यह परेशानी सामने आयी । जब अपने से उपर पदाधिकारी से शिकायत किया तो उनके द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया गया। सिर्फ प्रत्येक दिन लम्बे सिरे से समय लिया जा रहा है । वही हर जगह आधार सेंटर पर काम होने की भी बात भी कही और सिर्फ नावकोठी ब्लॉक परिसर ही तकनीकी प्रॉब्लम के  कारण लोगो को परेशानी की बात सामने आयी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.