Type Here to Get Search Results !

मंडल कारागार के एक कैदी की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत स्थिति को देखते हुए भेजा गया सदर अस्पताल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

 मंडल कारागार के एक कैदी की मौत, अचानक बिगड़ी थी  तबीयत



स्थिति को देखते हुए भेजा गया सदर अस्पताल


अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत


कैदी था 302 (हत्या) का मुजरिम

वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट

समस्तीपुर::- जिले के मंडल कारागार में एक कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन द्वारा स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया। जहां कि सदर अस्पताल लाने के क्रम में कैदी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय गुरु चरण चौधरी के रूप में की गई है। उक्त कैदी थाना-परसा बाजार, जिला- पटना का निवासी था। सुरक्षा कर्मी के द्वारा बताया गया कि यह मृतक कैदी 302 (हत्या) का आरोपी था। कोविड-19 को देखते हुए उसे समस्तीपुर मंडल कारागार में रखा गया था। अचानक सीने में दर्द होने के बाद उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया जा रहा था। जहां कि लाने के क्रम में ही उक्त कैदी की मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.