Type Here to Get Search Results !

बेलोरो की चपेट मे आने से युवक गंभीर रुप से घायल बेतिया रेफर।

 बेलोरो की चपेट मे आने से युवक गंभीर रुप से घायल बेतिया रेफर।


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता शमशाद अजीज 



नौतन।।स्थानीय प्रखंड अवस्थित खेल मैदान मे खेल रहे एक युवक को एक बेलोरो ने कुचल दिया ।जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को ग्रामीणो के सहयोग से चिंताजनक स्थिति मे बेतिया अस्पताल मे इलाज के लिए पहुंचाया गया है।घटना मंगलवार दोपहर बाद की बताई गई है ।घायल युवक  नौतन बलुआ निवासी सुग्रीव यादव का बीस वर्षीय पुत्र  सागर कुमार बताया गया है।घटना पर पहुंची पुलिस ने बेलोरो को कब्जे मे ले लिया है बेलेरो दक्षिण तेल्हुआ के विजय राव की बताई गई है ।जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ खेल मैदान मे खेल रहा था ।तभी विजय राव का लड़का बेलोरो लेकर खेल मैदान मे गाडी चलाना सिखने लगा।गाडी सीखते क्रम मे युवक के उपर चढा दिया ।जिससे युवक के कमर से निचे बुरी तरह पीचड गया।थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले मे कारवाई जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.