Type Here to Get Search Results !

जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी गोविन्द सिंह एवं डॉ० गोपाल कुमार सिंह ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण*

 *जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवी गोविन्द सिंह एवं डॉ० गोपाल कुमार सिंह ने बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का किया वितरण*



मोतिहारी। जिले के बंजरीया प्रखंड के मोखलिसपुर स्थित अपने पैतृक आवास पर युवा समाजसेवी गोविन्द सिंह एवं चम्पारण समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० गोपाल कुमार सिंह के द्वारा समाजसेवी  गोविन्द सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री पुस्तक, काॅपी, कलम एवं स्लेट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी गोविन्द सिंह ने कहा कि गरीब असहायो की सेवा हमारा सबसे बड़ा धर्म है।

वही डॉ० गोपाल ने बताया कि बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से पिछले चार सालों से हमलोग पाठ्य सामग्री का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे हैं और आगे भी ये सेवा जारी रहेगा।

इस मौके पर उमाशंकर सिंह, गुड्डू सिंह, जसवंत सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अंशुमान कुमार सिंह, गगन कुमार, राजू कुमार आदी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.