Type Here to Get Search Results !

अध्यात्मिक विकास के बिना समाज का सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं:- उपेन्द्र सिंह वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट

 अध्यात्मिक विकास के बिना समाज का सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं:- उपेन्द्र सिंह 


वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता अभिमन्यु सिंह की रिपोर्ट


भगवानपुर(बेगूसराय)

प्रखंड क्षेत्र के मानोपुर गाँव में शनिवार को सात दिवसीय भागवतकथा की शुरूआत  हुई । उक्त कथा का उद्घाटन  भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बेगूसराय के मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सह फ़िल्म अभिनेता अमिय कश्यप, कथावाचक संत राजीव कृष्ण महाराज आदि अतिथियों  ने संयुक्त रूप से  दीप प्रज्ज्वलित कर  किया।ज्ञानमंच से लोगों को संबोधित करते हुए मेयर उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आध्यात्मिक विकास के बिना समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना नहीं की जा सकती एवम भागवत कथा जैसे आयोजन सांस्कृतिक विकास के साथ साथ सामाजिक विकास को भी प्रतिबिंबित करते हैं।आयोजन समिति की ओर से व्यवस्थापक नीरज कुमार, अशोक कुमार राय आदि ने मंच पर अतिथियों का स्वागत किया।कथा के पहले दिन राजीव कृष्ण महाराज ने कथा की महत्ता पर विस्तृत प्रकाश डाला।वृंदावन से आये गायक रसिया जी, हीरा, ओमप्रकाश, कन्हैया, इन्द्रकांत झा, केशव की टीम ने श्रद्धालुओं को झुमाया तो स्थानीय गायिका निधि आर्या, सुनिधि आर्या एवम शाल्मली ने देर संध्या तक अपने भजनों से लोगों को बांधे रखा।मौके पर पूर्व उप मुखिया बृज किशोर कुँवर, अरविंद पाठक, मनोज कुमार आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.