Type Here to Get Search Results !

दबंगों की दबंगई ने एक ही परिवार के 2 लोगों को किया घायल

 दबंगों की दबंगई ने एक ही परिवार के 2 लोगों को किया घायल ।



बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- लौरिया थाना क्षेत्र के देउररवा गांव के वार्ड नंबर 4 में, रंगदारी में ₹1 लाख नहीं देने के कारण, पाटीदारों में दबंगई दिखाते हुए जानलेवा हमला कर दो युवकों को घायल कर दिया, घायल युवक  वसीम और कासिम का इलाज  स्थानीय सदर अस्पताल बेतिया में चल रहा है, उनका उपचार जारी है ,और वह खतरे से बाहर हैं। पाटीदारों के बीच लड़ाई झगड़ा का होना आम बात बन गई है, प्रतिदिन इस तरह की घटना सुनने  व देखने को मिल रही है ,मगर पुलिस प्रशासन है कि मुकदर्शक बनी रहती है, घटना घट जाने के बाद ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती है, जिससे कि विवाद थमने का नाम नहीं लेता है,इधर अक्सर देखा जा रहा है कि दो पाटीदारों के बीच भूमि विवाद एवं अन्य घरेलू कारणों से लड़ाई- झगड़ा ,मारपीट, गाली-गलौज, जानलेवा हमला, फ फरसा, रड से मारकर बुरी तरह जख्मी करना आम बात बन गई है, क्षेत्र में, जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाना छोड़ दी है, जिसके कारण मारपीट,लड़ाई झगड़ा प्रतिदिन हो रहा है, अगर मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य ,प्रमुख, यह सभी जनप्रतिनिधि समय पर इसका देखभाल करते तो इस तरह की घटना दिन-प्रतिदिन सुनने और देखने को नहीं मिलती, घटना घटने से समाज के अंदर युवकों में बुरा प्रभाव पड़ रहा है और युवक पढ़ने लिखने के बदले इन्हीं सब जगहों में पढ़कर अपने भविष्य को चौपट कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.