Type Here to Get Search Results !

डीएम ने कोबिड-19 वैक्सीन एवं पल्स पोलियो अभियान के सफलता को ले कर की समीक्षा बैठक का आयोजन

 डीएम ने कोबिड-19 वैक्सीन एवं पल्स पोलियो अभियान के सफलता को ले कर की समीक्षा बैठक का आयोजन


 मधुबनी

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण किया जाना है। जिसको लेकर जिलाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना टीकाकरण की कवायद शुरू कर दी गयी है। वैक्सीन उपलब्ध होने पर प्रथम चरण में सरकारी व निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में कार्यरत कर्मियों व आईसीडीएस सेवाओं से जुड़े कर्मियों क्रमशः आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को कोरोना का टीका लगाया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े फ्रंट लाईन कर्मियों को टीकाकरण किया जाना है। इसीलिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कर्मियों क्रमशः आशा, आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका, सफाई कर्मी, झाड़ूकस, सरकारी अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मियों इत्यादि का डेटाबेस तीन दिनों के अंदर पंजीकृत कर लिया जाए। साथ ही  राज्य  स्वास्थ्य समिति से प्राप्त 20 आइसलाइंड रेफ्रिजरेटर (आईएलए) प्राप्त हुआ है। जिसका इंस्टॉलेशन अतिशीघ्र कर लिया जाए। साथ ही जो टीकाकर्मी है उनका प्रशिक्षण कर लिया जाए। साथ ही सीडीपीओ लौकही से विगत तीन माह से लगातार BLTF से अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश डीपीओ आईसीडीएस को दिया गया। लौकाही प्रभारी का बैठक में भाग नहीं लेने पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया। बासोपट्टी में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. सुमंत को आवश्यक कार्य में सहयोग नहीं करने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का भी निर्देश दिया गया। COVID को लेकर सभी एसडीएम को अनुमंडल स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आगामी 13 जनवरी को अंतर्विभागीय बैठक करने का निर्देश दिया गया है। जिला एवं प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े निजी स्वास्थ्य क्षेत्र के चिकित्सक, ग्रामीण चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को टीकारकरण भी प्रथम चरण में ही किया जाना है। इस डाटाबेस को भारत सरकार के पोर्टल पर भी अपलोड करने का कार्य निष्पादित किया जा रहा है। बैठक में सभी संबंधित विभागों से प्राप्त डाटा की गहन समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा किया गया। कोई कर्मी छूटे नहीं इस हेतु संबंधित विभाग के नोडल पदाधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया ।


वैक्सीन के रख-रखाव हेतु कोल्ड चैन मेंटेन रखने का दिया निर्देश


बैठक मेंं वैक्सीन के रख-रखाव हेतु कोल्ड चैन की जिला स्तर एवं पी.एच.सी. स्तर पर सिविल सर्जन को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की गठन एवं बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी से समन्वय कर आयोजित कराने का निर्देश प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया है। टीकाकर्मी के रूप में संभावित स्वास्थ्य कर्मियों को चिन्हित कर प्रशिक्षण हेतु सूची तैयार करने का निर्देश भी जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया।


पल्स पोलियो अभियान को लेकर हुई समीक्षा


जिलाधिकारी द्वारा आगामी 17 जनवरी से चलने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर भी समीक्षा बैठक की गई। जिसमें जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी दिया।


आईएलआर को इंस्टॉल करने का दिया गया निर्देश


बैठक में सिविल सर्जन डॉ. सुनील कुमार झा ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को कोरोना वैक्सीन से संबंधित आवश्यक तैयारी यथा कर्मियों का डेटाबेस पूर्ण करने एवं वैक्सीन के रख-रखाव के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि जिला एवं प्रखंड स्तर पर वैक्सीन के रख-रखाव हेतु अलग से 17 डीप फ्रीजर एवं 20 आईएलआर राज्य स्तर से मधुबनी जिला को उपलब्ध कराया गया है। प्रथम चरण में अपना निजी क्लिनिक संचालन करने वाले मेडिकल प्रैक्टिसनर, आयुर्वेद, होमियोपैथ, युनानी पद्धती से उपचार करने वाले चिकित्सक तक को टीकाकरण हेतु शामिल किया जाना है। बैठक में कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित तैयारी का पी.पी.टी. के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया।  बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी एवं टास्क फोर्स के सदस्यगण तथा सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के साथ-साथ डब्लूएचओ, यूएनडीपी, यूनिसेफ, केयर इन्डिया के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.