पोशहार वितरण नही करने पर ग्रामीणों ने दिया आवेदन- सीडीपीओ ने कहा कि जांच कर होगी कार्रवाई।
नौतन/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज पूर्वी नौतन खलवा खापटोला गांव के वार्ड नंबर 2 में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 182 पर दिसम्बर माह के पोषाहार गमन करने का मामला प्रकाश में आया है। इससे नराज ग्रामीणों ने प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवदेन देकर कार्रवाई की मांग किया। आवेदनके माध्यम से विनोद शर्मा, दरोगा शर्मा, अशोक शर्मा,सहिना खातुन, रजीया खातुन ,कलामुन नेशा, इजहार मियां ,चन्द्रिका शर्मा ,सुभान अंसारी, युनुस अंसारी, सबाना खातून सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने बताया कि बताया कि केंद्र संख्या 182 पर सेविका नाज़नीन कौशर द्वारा दिसम्बर माह का पोशहार का वितरण नही किया गया । इसकी जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए । इस संबंध मे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी विभा चौधरी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है । इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।।

