Type Here to Get Search Results !

पत्नी ने पति के खिलाप प्रताड़ना का आरोप थाना में प्राथमिकी दर्ज

पत्नी ने पति के खिलाप प्रताड़ना का आरोप थाना में प्राथमिकी दर्ज




 न्युज हरलाखी मधुबनी


खिरहर थाना क्षेत्र के बौरहर गांव निवासी पिंकी देवी ने मारपीट करने के आरोप में अपने पति विजय साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कुछ महीने से मैं पति के साथ अपने मायके सेम्हली गांव में रहती हू.विगत 12 दिसम्बर को पति ने जमीन रजिस्ट्री करने का दवाब मेरे माता-पिता पर बनाने लगे. समझाने बुझाने पर मेरे साथ और मेरे माता पिता के साथ मारपीट किया. ग्रामीणों के द्वारा पंचायती बैठाने पर पंचायती मानने से भी इंकार कर दी. तंग आकर विगत 15 दिसम्बर को थाना के लिए निकली जहां रास्ते में घेरकर पति ने मुझे और मेरे माता-पिता को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. आसपास के लोगों के जूटने पर वे भाग गए. इसके बाद सीएचसी उमगांव में हमलोगों ने ईलाज कराया.इस बावत थानाध्यक्ष अंजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.