Type Here to Get Search Results !

समस्तीपुर के हरपुर ऐलोथ में महिला का मिला शव, हत्या की आशंका.

 समस्तीपुर के हरपुर ऐलोथ में महिला का मिला शव, हत्या की आशंका.


 समस्तीपुर से झुनू बाबा की रिपोर्ट



समस्तीपुर जिले में आज सुबह एक महिला का शव मिलाने इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के समस्तीपुर - मुसरीघरारी हाईवे पर हरपुर ऐलोथ पंचयत के वार्ड संख्या - 10 में सड़क किनारे लोगों ने महिला का शव देखा। जिसकी सुचना स्थानीय थाना को दी गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।



बताया गया है कि महिला के शरीर पर जख्म के कई निशान हैं। ऐसा लगता है कि हत्या से पहले महिला के साथ काफी मार पीट की गयी। उसके हाथ और पैर बंधे हुए थे और मुँह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों में चर्चा है कि परिवारिक कलेश के कारण महिला के पति ने ही उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे ले जा कर फेंक दिया। बहरहाल ये जांच का विषय है।



लोगों ने बताया की महिला का पति अपराधी प्रवृति का है और प्रायः घर से फरार रहता है। जिस कारण दोनों में आये दिन झगड़ा -झंझट होता रहता था। बीते कुछ दिनों से वह घर नहीं आ रहा था, इस बीच कल रात में उसने महिला को घर से बाहर मिलने के लिए फोन कर बुलाया था। उसके बाद सुबह में लोगों ने उसकी लाश सड़क किनारे देखी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.