राशन टैगिंग को लेकर उपभोक्ताओं ने एम ओ के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर जमकर किया हंगामा।
•••• जन वितरण दुकानदार व्दारा राशन कटौती और टैगिंग में मिलीभगत का लगाया आरोप।
जयनाथ यादव।
बैरिया/पश्चिम चम्पारण:- स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मियापुर दुबौलिया पंचायत के सैकड़ों उपभोक्ताओं ने जन वितरण दुकानदार और एम ओ के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर जमकर हंगामा किया तथा एमओ राजेश सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह बताया कि वह पहले खाव टोली के मोहम्मद हसन के यहां से राशन व केरोसिन का उठाव करते थे ।जिनकी मृत्यु हो गई। उसके बाद सरकार के नियमानुसार नजदीकी जन वितरण दुकानदार में उन सभी लोगों का जोड़ा जाना था और उनके नजदीक पैक्स के तहत चलने वाले जन वितरण दुकानदार है। जिन की दूरी इन उपभोक्ताओं से महज 20 से 100 कदम के अंदर है उपभोक्ताओं ने पैक्स में अपना नाम जोड़ने का आवेदन भी एमओ को दिया था लेकिन बैरिया एमओ और जन वितरण दुकानदार सुरेंद्र राम के मिलीभगत के कारण इन उपभोक्ताओं का नाम सुरेंद्र राम के जन वितरण दुकान में जोड़ दिया गया । जिनका दुकान इन उपभोक्ताओं के घर से 3 से 4 किलोमीटर दूर है ।जहां से राशन व किरासन लाने में काफी कठिनाई होती है, साथ ही जन वितरण दुकानदार के विरुद्ध भी उपभोक्ताओं का काफी आक्रोश है। उपभोक्ताओं का कहना था कि सुरेंद्र राम जो जन वितरण दुकानदार है उनका नेचर ठीक नहीं है ।वह राशन देने में काफी कोताही करते हैं। तथा कटौती भी करते हैं ।वह लोग शुरू से ही इनके विरुद्ध ताकि इनमें इन उपभोक्ताओं का नाम ना जोड़ा जाए । लेकिन उसके बाद भी उसी जन वितरण दुकानदार में इनका नाम जोड़ दिया गया जो विभाग की लापरवाही को दर्शाता है। उपभोक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि अगर इनका नाम पैक्स के जन वितरण दुकानदार में नहीं जुड़ता है तो वे लोग प्रखंड मुख्यालय में ताला बंद कर अनुमंडल कार्यालय का घेराव करेंगे । वही एम ओ राजेश सिंह ने बताया कि हम लोग के द्वारा प्रस्ताव अनुमंडल कार्यालय भेजा गया था लेकिन वहीं से सुरेंद्र राम के दुकान में टैग किया गया है हम लोग फिर एक प्रस्ताव लिखकर एसडीएम साहब को देंगे उपभोक्ता जहां से चाहेगा वहीं से उसे राशन प्राप्त कराया जाएगा।।

