Type Here to Get Search Results !

पटना नगर निगम सहित पंचायत का चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग!*

 *पटना नगर निगम सहित पंचायत का चुनाव दलीय आधार पर कराने की मांग!*



 न्यूज़ संवाददाता पटना रंजीत कुमार डे


पटना::-  सी पी आई (एम) के जिला सचिव मनोज कुमार चंद्रवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मांग किया है कि नगर निगम, पंचायत, जिला परिषद् का चुनाव दलीय आधार पर हो तथा मेयर, जिला परिषद् अध्यक्ष का चुनाव आम जनता के सीधे वोट के माध्यम से करायी जाय। दलीय आधार पर चुनाव होने से खरीद बिक्री पर कुछ रोक लगेगी। पटना शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की कल्पना से पहले सभी झुगी- झोपड़ी निवासी को आवास दिया जाए। फुटपाथ दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने पर रोक लगाई जाए। पटना में भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन अविलंब पटना के हरेक चौराहा पर रैन बसेरा एवं अलाव की व्यवस्था करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.