Type Here to Get Search Results !

जाने-माने समाजसेवी मुरलीधर राय की दूसरी मनाई गई पुण्यतिथि

 जाने-माने समाजसेवी मुरलीधर राय की दूसरी  मनाई गई पुण्यतिथि


संवाददाता रामाधार सहनी

समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत वारिसनगर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम रामपुर विष्णु में जाने-माने समाजसेवी मुरलीधर राय की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई।

     

इस मौके पर कॉमरेड रामचंद्र महतो ने कहा कि जिस तरह मुरलीधर राय जीवन भर गरीब ,शोषित, वंचित ,समाज के लिए लड़े आज उनके जैसे व्यक्ति की कमी खल रहा है


वहीं सामाजिक कार्यकर्ता रामबली राय ने कहा वह हमेशा मृत्यु भोज जैसे सामाजिक कुप्रथा का विरोध किया करते थे।


वहीं सामाजिक चिंतक रविंद्र राय ने कहा कि उनकी रुचि खेल के प्रति अधिक होने के कारण युवा के प्रति हमेशा उनका अच्छा लगाव रहता था।


वहीं मंच का संचालन रामाकांत राय ने किया और धन्यवाद ज्ञापन योगेंद्र साहनी ने किया। मौके पर हेमंत राय, धनेश्वर महतो, प्रमोद राय, अरुण भगत, संजीत पासवान, गणेश राय आदि लोगों ने उनके बारे में अपनी-अपनी बात रखे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.