Type Here to Get Search Results !

छठे दिन मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत भवन पर इंसाफ मंच का अनशन* *मामला पंचायत में राशन में लूट का, कई अनशनकारियों की हालत बिगड़ी*

 *छठे दिन मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत भवन पर इंसाफ मंच का अनशन*



*मामला पंचायत में राशन में लूट का, कई अनशनकारियों की हालत बिगड़ी*



 वॉइस ऑफ इंडिया के संवादाता रामाधार सहनी के साथ ठाकुर वरुण कुमार की रिपोर्ट।



समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत पूसा प्रखंड के मोहमदपुर कोआरी पंचायत भवन पर इंसाफ़ मंच ज़िला कमिटी समस्तीपुर के बैनर, झंडे तले पंचायत में राशन वितरण में धांधली के खिलाफ तथा नल जल योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ, मनरेगा योजना में  व्याप्त भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी प्रतिनिधि, रोजगार सेवक, पदाधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकपा माले पंचायत सचिव मोहम्मद आले तथा माले नेता मोहम्मद ओसैद  अनशन पर छठे दिन बैठे हुए हैं। अनशनकारी का हालत बिगड़ रही है। अनशन स्थल पर सभा की अध्यक्षता इंसाफ मंच नेता शहजाद अहमद की जबकि सभा को संबोधित  इनौस जिलाध्यक्ष रामकुमार, इनौस जिला सह- सचिव कृष्ण कुमार, इंसाफ मंच के जिला संयोजक आफ़ताब अहमद हीरा,  मोहम्मद शमशाद याकूब उर्फ शेरू, मोहम्मद अली खान,  मोहम्मद अनस, मोहम्मद अंजार, मोहम्मद निसार, सजहर आलम, अब्दुल कलाम इजहार उल शाह समेत कई अन्य नेता कार्यकर्ता ने संबोधित करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि कोआरी पंचायत भवन पर छठे दिन अनशन का हो गया है लेकिन प्रशासन कुंभकरणी  नींद में सोया हुआ है यदि प्रशासन कल तक अनशन कारी से वार्ता कर दोषी व्यक्ति पर कार्यवाही नहीं करती है तो कानून व्यवस्था बिगड़ेगी इसका पूरी जवाबदेही प्रशासन पर होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.