Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता सेनानी सह बेतिया के प्रथम नगर सभापति को किया श्रद्धासुमन अर्पित

 स्वतंत्रता सेनानी सह बेतिया के प्रथम  नगर सभापति को किया श्रद्धासुमन अर्पित ।



 बेतिया/पश्चिम चम्पारण:- स्वतंत्रता सेनानी सह बेतिया नगर के प्रथम सभापति ( 1952-1957 ) स्वर्गीय प्यारेलाल गुप्ता ,की पुण्यतिथि पर, कानू हलवाई समाज, पश्चिम  चंपारण द्वारा नगर के सोवा बाबू चौक स्थित, भारतीय चुना भवन के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ,उनकी पुत्री, डॉक्टर मीरा गुप्ता ने की एवं संचालन कानू हलवाई समाज के जिला महासचिव, अमित कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के प्रदेश महासचिव सह चनपटिया विधानसभा के प्रत्याशी ,संतोष गुप्ता , प्रदेश सचिव सह पूर्व जिला पार्षद सुगौली ,बृजकिशोर गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय गुप्ता पर हमारे पूरे समाज को गर्व है देश के लिए उनके योगदान को भी भुलाया नही जा सकता है। वहीं स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र अमरजीत उर्फ राम गुप्ता ने कहा कि उनके दादा जी ने सरकार द्वारा दिए गए जमीन एवं   स्वतंत्रता सेनानी को मिलने वाले पेंशन को लेने से इनकार कर एक मिसाल कायम किया था जिसपर हमसबको आज भी गर्व होता है। कार्यक्रम में कानू हलवाई समाज के जिला मंत्री सह पूर्व जिला पार्षद प्रभु साह , शिक्षक राहुल राज , विक्की गुप्ता , राघव गुप्ता , जयशंकर प्रसाद , अरुण कुमार गुप्ता , अभिषेक गुप्ता , सुमित कुमार , सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.