66वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया गया
संवाददाता प्रमोद कुमार
मोतिहारी।पु0च0
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर पोस्टर का विमोचन किया है। बुधवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी परिसर के मुख्य गेट पर एकत्र होकर आगामी 25 और 26 दिसंबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के पोस्टर का विमोचन किया गया।नगर मंत्री दिव्यांशु मिश्रा ने बताया की इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस वर्ष का राष्ट्रीय अधिवेशन नागपुर में आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय अधिवेशन कोविड-19 की वजह से विकट परिस्थिति में भी आयोजित किया जा रहा है। देश के सभी 6 हजार इकाइयों में ऑनलाइन माध्यम से वर्चुअल राष्ट्रीय अधिवेशन के रूप में भी आयोजित की जाएगी।जिला मिडिया प्रमुख- उजाला कुमार ने कहा कि मोतिहारी जिले मे भी ऑनलाइन के माध्यम से विभिन्न इकाइयों में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन प्रोजेक्टर एवं एलईडी के माध्यम से किया जाएगा। और सभी छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ता बन्धु को ऑनलाइन एवं ऑफलाईन के मध्यम से रजिस्ट्रेसन किया जा रहा हैं उसके बाद मुंशी सिंह महाविद्यालय के सभा भवन में 25 दिसंबर को 2:30 से 7:00 बजे तक प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन प्रासारण किया जायेगा।इस मौके पर विभाग संयोजक- अखिलेश्वर मिश्रा, कॉलेज उपाध्यक्ष-मृदुल कुमार, अविनाश राज, पियुश सिंह, मंटू पुरी, रौशन गुप्ता, मृतूंजय कुमार, सोनू कुमार, राहुल कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

