Type Here to Get Search Results !

रालोसपा के राज्य परिषद् सदस्य-सह-जिला सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समीक्षा बैठक का किया एलान 2020 बिहार

 रालोसपा के राज्य परिषद् सदस्य-सह-जिला सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समीक्षा बैठक का किया एलान




2020 बिहार विधानसभा चुनाव के हार के कारणों के लिए होगा समीक्षा बैठक 135- विधानसभा क्षेत्र के लिए होगा की समीक्षा बैठक 



22 दिसंबर 2020 को एन. एच. 28 के समीप निजी कोचिंग संस्थान में होगा बैठक



वॉइस ऑफ इंडिया के संवाददाता रामाधार साहनी के साथ, ठाकुर वरुण कुमार की खास रिपोर्ट।



समस्तीपुर::- राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राज्य परिषद् सदस्य मोहिउद्दीननगर विधानसभा-सह-जिला सचिव रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के हार की समीक्षा बैठक 135-मोरवा विधानसभा की समीक्षा बैठक दिनांक - 22 दिसंबर 2020 को समय 11:00 बजे दिन में ताजपुर बस स्टैंड के एन 0 एच0 - 28 के समीप निजी कोचिंग संस्थान पर किया जायेगा। जिस समीक्षा बैठक के प्रभारी पदाधिकारी प्रदेश महासचिव रालोसपा बिहार ब्रजेन्द्र कुमार उर्फ पप्पू के नेतृत्व में किया जायेगा। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार उपेन्द्र कुशवाहा जी के अह्वान पर किया जा रहा है। इस बैठक में 135-मोरवा विधानसभा के प्रत्याशी कुमार अनंत उर्फ अनंत कुशवाहा व पार्टी के बिहार प्रदेश के पदाधिकारी व 135-मोरवा विधानसभा के सभी पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता भाग लेगे। सभी पार्टी पदाधिकारीगण से विनम्र आग्रह है कि समय से समीक्ष बैठक में आने का कष्ट करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.