Type Here to Get Search Results !

पीएम सम्मान निधि की राशि 103 करदाताओ से वापस होगी ,भेजा जा रहा नोटिस

 पीएम सम्मान निधि की राशि 103 करदाताओ से वापस होगी ,भेजा जा रहा नोटिस




कोटवा,( पूर्वी चंपारण ):सरकार ने अब वास्तविक किसानों की पहचान शुरू कर दिया है।अब पात्र किसानों को ही सरकारी सहायता प्राप्त होगी।पहले चरण में ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है जो कृषि नही करते ,दूसरे व्यवसाय आदि से जुड़े हैं।जो सरकार को टैक्स अदा करते हैं ।प्रखंड कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड में अभी तक 103 लोगों को चिन्हित किया गया है। जो प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के योग्य नही हैं।प्रशासन ने 103 लोगों से किसान सम्मान निधि के तहत प्राप्त राशि की वसूली के लिए नोटिस भेजना प्रारम्भ किया है।इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी पारस नाथ काजी ने बताया कि ये सभी 103 लोग आयकर दाखिल करते हैं।इन्हें नोटिस भेजा जा रहा है।इन्हें तय समय सीमा में जवाब देना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.