अपराधियों ने दिनदहाड़े दिया लूट की घटना को अंजाम दिन दहाड़े युवक का अपहरण कर 1लाख 80 हजार रूपये लूटा
मामला रोसड़ा शहर के सिनेमा चौक स्थित बंधन बैंक का है
संवाददाता, ठाकुर वरुण कुमार
समस्तीपुर::- जिला अंतर्गत रोसड़ा थाना क्षेत्र के सिनेमा चौक स्थित बंधन बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे युवक को बैंक के निचे से अपराधियो ने जबरन कार में बैठा कर अपहरण कर लिया। कार के अंदर मारपीट कर युवक का हाथ, पैर बांध व मुहं मे कपड़ा ठूस नीचे लिटा दिया। अपहृत युवक से अपराधियों ने सारा रूपये लूट समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना क्षेत्र एनएच 28 पर छोड़कर भाग गया।अपराधियो ने अपहृत युवक से मोबाइल भी छीन लिया और भाग गया। अपहृत युवक स्थानीय लोगों की मदद से इसकी सूचना ताजपुर थाना को दिया। इसके रोसड़ा पहुंच रोसड़ा पुलिस को जानकारी देकर बताया बैंक से 1 लाख 55 हजार रूपये निकाले थे और शेष रूपये मेरे पास पहले से था। बैंक के अंदर युवक आया और पांच सौ रूपये का चेंज मांगने लगा पांच सौ रूपये का चेंज देकर जब बैंक के नीचे आये तो वही अपराधी अपने कार के पास बुलाने का इशारा किया जैसे ही कार के निकट पहुंचे दो अपराधी जबरन पकड़कर मुझे कार मे बैठा लिया, कार में पहले से दो अपराधी मौजूद था। उसके बाद सभी धमकाते हुए बोलने लगा चिल्लाए तो गोली मार दूंगा फिर मेरा हाथ, पैर, मुंह बांध कर सीट के नीचे लिटा दिया। रास्ते मे मेरे बैग और पॉकेट से रूपये निकाल लिया और ताजपुर में छोड़कर भाग गया। रोसड़ा प्रभारी थानाध्यक्ष हारून राशिद घटना स्थल पर पहुंच बैंक और उसके बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज देख छानबीन में जुटे।




