शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश आयुक्त
संवाददाता मोतिहारी।पु0च0
आयुक्त तिरहुत प्रमंडल मुजफ्फरपुर की अध्यक्षता में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की समीक्षा की गई।उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा ने जिले के अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की दी जानकारी। वही आयुक्त ने जिले में हर हाल में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने का दिया निर्देश।समीक्षा क्रम में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सादिक अख्तर, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी बिन्दुसार मंडल सहित प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।