नगर थाना पुलिस ने 5 मोटरसाइकिल समेत 6 बाइकर्स चोर गिरफ्तार
मधुबनी
मधुबनी नगर थाना पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के छह लोगों को दबोच लिया है। अपराधियों के पास से 5 मोटरसाइकिल एक स्कूटी जप्त की गई है। गिरफ्तार लोगों में रहिका जगतपुर के दीपक चौधरी, शशिकांत भंडारी,रहिका मिठौली रमण पासवान, संदीप पासवान, जयनगर बस्ती के हीरालाल यादव, एवं छोटू यादव, शामिल हैं। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर धरमपाल ने मामले का खुलासा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ये लोग शहर से बाइक चुराकर जयनगर के बॉर्डर पर जाकर शराब कारोबारि से बेचने का कार्य करते हैं, जिसके बाद इस चोरी के वाहन से शराब बेचने का कार्य किया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में रमण पासवान एवं उसके साथियों ने बाइक के कोई कागजात नहीं दिया। वहीं बताया कि जप्त बाइक रहिका के जगतपुर निवासी शशिकांत भंडारी ने दी है। शशिकांत ही मोटरसाइकिल चोरी का कार्य करता है और चोरी की बाइक को नेपाल के बॉर्डर पर जयनगर में जाकर शराब कारोबारि को बेच देता है।

